झुकी झुकी सी नज़र बेक़रार है कि नहीं - जगजीत सिंह - कैफ़ी आज़मी - ग़ज़ल लिरिक्स
Jhuki Jhuki Si Nazar Beqaraar Hai Ki Nahin - Jagjit Singh - Kaifi Azmi - Ghazal -Lyrics
Film -: Arth
Lyricist -: Kaifi Azmi
Singer -: Jagjit Singh
![]() |
Jhuki Jhuki Si Nazar Beqaraar Hai Ki Nahin - Jagjit Singh - Kaifi Azmi - Ghazal -Lyrics |
"झुकी झुकी सी नज़र" बेक़रार है कि नहीं
दबा दबा सा सही दिल में प्यार है कि नहीं.
तू अपने दिल की जवाँ धड़कनों को गिन के बता,
मेरी तरह तेरा दिल बेक़रार है कि नहीं.
दबा दबा सा सही दिल में प्यार है कि नहीं..
झुकी झुकी सी नज़र ....
वो पल के जिस में मोहब्बत जवान होती है
उस एक पल का तुझे इंतज़ार है कि नहीं.
दबा दबा सा सही दिल में प्यार है कि नहीं.
झुकी झुकी सी नज़र ....
तेरी उम्मीद पे ठुकरा रहा हूँ दुनिया को,
तुझे भी अपने पे ये ऐतबार है कि नहीं.
दबा दबा सा सही दिल में प्यार है कि नहीं.
झुकी झुकी सी नज़र....
कोई टिप्पणी नहीं: